फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   enaseeel ke kol utpaadan mein badhottaree

एनसीएल के कोल उत्पादन में बढ़ोत्तरी

Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
enaseeel ke kol utpaadan mein badhottaree
शक्तिनगर। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एनसीएल ने कोयला उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ अधिभार हटाव में भी बृद्धि दर्ज किया है। हालिया उपलब्धि को देखते हुए माना जा रहा है कि कंपनी चालू वित्तीय वर्ष के लिए तय लक्ष्य को समय पूर्व हासिल करने में कामयाब होगी।वित्तीय वर्ष 2020-21 के अक्टूबर माह तक नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 63.69 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि मे किए गए कोयला उत्पादन से लगभग 5.56 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर तक की अवधि में एनसीएल ने 60.34 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया था। कोविड-19 जनित विषम परिस्थितियों में भी एनसीएल ने अक्तूबर माह में कुल 10.156 मिलियन टन उत्पादन किया है जो इस माह के लिए दिए गए लक्ष्य का 101 प्रतिशत है। एनसीएल ने पिछले वित्त वर्ष के अक्टूबर माह की तुलना में इस वर्ष अक्तूबर में कोयला उत्पादन में 8.77 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। अधिभार (ओबी) हटाव में कंपनी ने अप्रैल से अक्तूबर माह तक लगभग 214.30 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाया है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21.47 फीसदी अधिक है। यह उपलब्धि आने वाले समय में कोयला उत्पादन के लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 में एनसीएल ने अभी तक कुल 59.95 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है जिसमें से अक्तूबर माह में 9.965 मिलियन टन प्रेषण किया गया है। गौरतलब है की वित वर्ष 2020- 21 में एनसीएल को 113ॎ25 मिलियन टन कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के लक्ष्य दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed