{"_id":"8101b09b4965324cfe24a560033fd030","slug":"employment-will-be-given-to-the-displaced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्थापितों को दिलाया जाएगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्थापितों को दिलाया जाएगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा डी को पूरी तरह से भेल से हैंडओवर होकर राज्य उत्पादन निगम के हाथ
विज्ञापन
में आने के बाद संविदा पर जो भी रोजगार सृजित होंगे, उसमें से पचास फीसद
सेवायोजन विस्थापितों को दिया जाएगा। एमडी इं. एपी मिश्र ने यह भरोसा
सोमवार को विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में दिया।
कहा कि विस्थापितों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।देशी अतिथि गृह में बैठक के बाद एमडी से मुलाकात कर विस्थापित नेता पंकज मिश्रा और बेलवादह प्रधान हरदेव सिंह ने उनके समक्ष विस्थापितों के सेवायोजन की मांग रखी।
कहा कि अनपरा डी से जुड़ी संविदा कंपनियों मनमाने तरीके से मजदूरों की छंटनी कर रही है। पूर्व में राज्य उत्पादन निगम और विस्थापितों के बीच हुए समझौते की भी अनदेखी की जा रही है। भेल प्रबंधन भी इस पर समुचित पहल नहीं कर रहा है।
एमडी ने कहा कि अभी परियोजना निर्माणाधीन है, जिस दिन परियोजना पूरी तरह से राज्य उत्पादन निगम को हैंडओवर हो जाएगी। उस दिन के बाद से परियोजना में जो भी संविदा आधारित काम होंगे। उसमें पचास फीसद विस्थापित रखे जाएंगे।