फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employees boycott work

कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 29 Nov 2018 11:34 PM IST
sonbhadra news
sonbhadra news Updated Thu, 29 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार व धरना बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और धरना दिया। कर्मचारी 14 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।  
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली, कलेक्ट्रेट का नाम मिनी जिला सचिवालय रखने, कर्मियों को नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति करने समेत कई मांगें कर्मचारियों ने उठाईं। यहां अध्यक्ष रामलाल यादव व मंत्री प्रकाश चंद्र गिरि ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के मांगों की अनदेखी न करे। इस मौके भगवान सिंह, अमरनाथ यादव, महीश कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सिंह, राजेश कुमार, राजीव कुमार शुक्ला, संतराम, कन्हैया लाल सिंह, वेद प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। घोरावल:  तहसील में तहसील कर्मियों ने मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। तहसील परिसर में कर्मचारियों ने धरना भी दिया। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघ से जुड़े सभी कर्मचारियों ने सुबह दस बजे से कार्य बहिष्कार किया और पूरे कार्य दिवस भर कोई काम नही किया। मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारी तहसील परिसर में धरने पर बैठे और अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। यहां मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हम संविधान सम्मत तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से दो दिनों तक कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश मिश्रा, अनंतराम, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, अतुल दूबे, विजय श्रीवास्तव, रामनिवास, अखिलेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed