फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Employee right to unite

हक के िलए कर्मचारी एकजुट

Mon, 28 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 28 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Employee right to unite
खडिय़ा परियोजना में महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनशन के दौरान प्रदर्शन कर आवाज उठाते तकनीकी कर्मचारी।
खाली आवासों के आवंटन, वेतन विसंगति, एचआरए (आवासीय भत्ता) सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर कोल इंडिया आईटीआई इंप्लाइज एसोसिएशन (सीटिया) ने सोमवार से क्रमिक अनशन की शुरुआत कर दी। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन


एनसीएल जोन महामंत्री वीके पटेल ने कहा कि खड़िया परियोजना में 14 सूत्री और निगाही में 12 सूत्री मांगों को लेकर संगठन लंबे समय से आवाज उठा रहा है, लेकिन अब तक एक भी मांग का सही हल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन


खड़िया इकाई के अध्यक्ष एसएन चौधरी, सचिव सत्यजीत राजू, संगठन मंत्री आरएस मिश्रा, देवेंद्र सिंह का कहना था कि परियोजना प्रबंधन से खाली पड़े आवासों के आवंटन, अवैध कब्जों को खाली कराने, लंबित एरियर का भुगतान, वेतन विसंगति दूर करने, रिक्त पदों को पदोन्नति कर भरे जाने आदि को लेकर कई बार मांग की गई। पत्रक सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीएल मुख्यालय को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक समस्याएं जस की तस हैं। निगाही इकाई सचिव द्वारिकानाथ वर्मा, अखिलेश सिंह, संरक्षक सुभाष सिंह का कहना था कि आवासीय भत्ता सहित कई मसलों पर उनके यहां गतिरोध बना हुआ है। 


संगठन स्तर से कई बार इसको लेकर प्रबंधन के लोगों से मुलाकात की गई लेकिन किसी भी बिंदु पर ठोस निर्णय नहीं हुआ। कहा कि शीघ्र मांगों पर संजीदगी पूर्ण पहल सामने नहीं आई तो खड़िया, निगाही के साथ ही अन्य परियोजनाओं में भी संगठन आंदोलन की शुरुआत करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed