फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Emergency democracy fighters honored by going home

आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को घर जाकर किया सम्मानित

Fri, 25 Jun 2021 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Emergency democracy fighters honored by going home
ओबरा में लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र नीरव का सम्मान करते भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों का शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष सतीश पांडेय के नेतृत्व में घर पहुंचकर सम्मान किया। सतीश पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षक हमारे गौरव हैं। विश्व के विशालतम लोकतंत्र की हत्या की कोशिश को पूरे देश में लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष ने विफल कर दिया था जिन्हें युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य दीपक सिंह गोंड ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने आजादी की लड़ाई के बाद आज के दिन देशभर में थोपे गए आपातकाल का विरोध किया गया था। आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी, पत्रकार व कवि नरेंद्र नीरव, लोकतंत्र सेनानी कैलाश जायसवाल को उनके घरों पर पहुंचकर माला पहनाकर और अंगवस्त्रम देेेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेंद्र नीरव ने आपातकाल के अनुभव साझा किया। इस अवसर पर उमेश सिंह पटेल, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, मंडल आईटी संयोजक आदर्श सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed