फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Embedded quarry , a death

धंसी खदान, एक की मौत

Fri, 18 Dec 2015 11:21 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Fri, 18 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Embedded quarry , a death
चोपन थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के कोठा टोला स्थित एक गहरी पत्थर खदान शुक्रवार की देर शाम सात बजे के करीब धसक गई। इस दौरान खदान में काम कर रहे मजदूर दब गए।
विज्ञापन



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबे छह मजदूरों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। जहां घायलों में से एक की मौत हो गई। खबर लिखने तक खदान में मजदूरों के दबने की संख्या को लेकर अनिश्चितता बनी रही।
विज्ञापन


 
डाला के कोठाटोला स्थित प्रेमनाथ की खदान में शुक्रवार की दोपहर में ब्लास्टिंग हुई थी। इस दौरान निकले पत्थरों को वाहन पर लोड कर क्रशर पर ले जाने का काम चल रहा था। शाम को सात बजे के करीब अचानक खदान की एक एक दीवार धसक गई, इसके बाद चट्टाननुमा कई पत्थर खदान में गिरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे खदान में हड़कंप मच गया। काम करने वाले मजदूर अपना बचाव करने के लिए भागे। इसके बाद भी कुछ मजदूर मलबे में दब गए। घटना के समय खदान पर मौजूद, संचालन से जुड़े लोग छह घायलों को बाहर निकाला। साथ ही उन्हें पिकअप पर लादकर अस्पताल के लिए ले गए।


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार शुरू होने से पूर्व ही एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के मौत की पुष्टि उपजिलाधिकारी हर्षदेव पांडेय ने की। उन्होंने बताया कि घायल पांचाें मजदूराें का प्राथमिक उपचार कराने के बाद वाराणसी रेफर किया जा रहा है।


एसडीएम के अनुसार घायल मजदूरों में मानसिंह (20), लालजी (30), राजकुमार (27), गया सिंह (38) और रामप्रसाद (24) की हालत गंभीर है। सभी चोपन थाना क्षेत्र के बभनमरी गुरमुरा गांव के निवासी है। मरने वाला मजदूर कैलाश (40) भी इसी गांव का निवासी था।



घटनास्थल पर पहुंचे सीओ ओबरा प्रवीण यादव ने बताया कि दबने वाले मजदूरों के संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता। क्योंकि मौके पर अंधेरा है। थानाध्यक्ष चोपन रविंद्र भूषण मौर्य की माने तो जितने लोग दबे थे। सभी को पुलिस बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed