फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Elephants trample crops in Chacharri in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के चरचरी में हाथियों ने रौंदी फसल

Sat, 31 Oct 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Elephants trample crops in Chacharri in Chhattisgarh
बभनी। छत्तीसगढ़ के भटक कर रंपाकुरर हाथियों को शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने खदेड़ दिया। यहां से छत्तीसगढ़ के चरचरी में पहुंचे हाथियों ने वहां 16 किसानों की फसलें रौंद दी।
विज्ञापन

पंद्रह हाथियों का झुंड बृहस्पतिवार को बभनी के रंपाकूरर गांव में आया था और फसलों को भारी क्षति पहुंचाई थी। छत्तीसगढ़ से भटक कर आए हाथियों का दल शुक्रवार की रात बभनी के जंगलों होते पुन: छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गाव चरचरी पहुंच गया, जहां किसानों के धान की फसलों को क्षति पहुंचाया। उधर बभनी वन विभाग की टीम हाथियों को रात मे तलाशती रही। शनिवार की सुबह हाथियों के पैरों के निशान नवाटोला के जंगल होते चरचरी गांव में मिले। छत्तीसगढ़ वन क्षेत्राधिकारी ने रामशरन राम ने हाथियों को चरचरी के जंगल में होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हाथियों का झुंड वर्तमान में छत्तीसगढ़ के चरचरी गांव में है। हाथियों पर टीम हमेशा नजर बनायी हुई है। हाथियों का झुंड रात मे छत्तीसगढ़ के चरचरी गांव पंहुच गया और वहा सोलह किसानों की फसलों को चौपट किया। एक किसान के मकान की दीवार तोड़ दी। छत्तीसगढ़ वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम ग्रामीणों हाथियों की निगरानी में लगी है। कहा हाथियों के साथ किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ न करें। इधर बभनी रेंज की वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed