फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electrification

उत्तर मध्य रेलवे तीव्र गति से ब्राडग्रेज नेटवर्क का कर रहा है विधुतीकरण

Tue, 30 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Electrification
अनपरा। पर्यावरण के अनुकूल रहने की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने ऊर्जा के गैर नवीनीकरण स्रोतों पर निर्भरता को कम करने, ऊर्जा के उपयोग में दक्षता लाने और गैर पारम्परिक स्रोतों का उपयोग करके अपनी ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में कई कदम उठाये हैं। क्षेत्रीय रेलवे उपयोग परामर्श दात्री समिति के सदस्य एस के गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिये उत्तर मध्य रेलवे तीव्र गति से अपने ब्राडग्रेज नेटवर्क का विधुतीकरण कर रहा है। वर्ष 2019-20 के दौरान 226 किमी ब्राडगेज मार्गो का विद्युतीकरण किया गया जिसमें प्रयागराज मंडल के चुनार-चोपन का महत्वपूर्ण खण्ड शामिल है। जिसका उपयोग दैनिक आधार पर औसतन 5 मालगाडिय़ो को चलाने के लिए किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक इंजनो के उपयोग में वृद्धि और डीजल इंजन की गहन निगरानी के माध्यम से 160 लाख लीटर हाईस्पीड डीजल की बचत की गयी। नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत के उपयोग में उत्तर मध्य रेलवे 11 मेगावाट के स्थापित सौर संयंत्र की क्षमता वाला प्रमुख रेलवे बन गया है। कोयला या गैस संयंत्रो से प्राप्त होने वाली बिजली के बजाय प्रतिवर्ष 85.55 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उपयोग करता है। जो नवीनीकृृत स्रोत है। सौर ऊर्जा का उपयोग करने के अलावा उत्तर मध्य रेलवे अपने 1600 कोच,265 कार्यालयों ,338 स्टेशनो,02 कार्यशालाओं और 26000 रेलवे क्वार्टरों में 100 ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइंटिग का प्रयेाग कर रहा है जिससे सालाना 1.5 करोड अतिरिक्त बिजली की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed