{"_id":"64109e51325b282a93083ce4","slug":"electricity-workers-take-out-torch-procession-sonbhadra-news-c-20-1-103537-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, आज से कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
सोनभद्र। तीन माह बाद भी लिखित समझौते का अनुपालन न कराए जाने से नाराज बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार की शाम नगर में मशाल जुलूस निकाला। एकजुटता दिखाते हुए बिजली कर्मचारियों ने शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। 15 मार्च से कार्य बहिष्कार और 16 मार्च की रात से 72 घंटे की हड़ताल शुरू करने का एलान किया। राबर्ट्सगंज एक्सईएन कार्यालय से शुरू हुआ मशाल जुलूस हाइडिल मैदान, कचहरी, सिविल लाइंस रोड होते हुए बढ़ौली चौराहे पर पहुंचा। मशाल जुलूस में कर्मचारी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे। इससे पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन दिसंबर को ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते का अब तक क्रियान्वयन न होने से बिजली कर्मचारी मायूस हैं। एलान किया कि प्रबंधन के इस रवैए के विरोध में ध्यानाकर्षण आंदोलन के अगले चरण में 15 मार्च की सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार आंदोलन प्रारंभ होगा। 16 मार्च की रात्रि 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल होगी। मशाल जुलूस व सभा में अधीक्षण अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव, एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता, एसके सिंह, एसडीओ अभिषेक कौशल, रामेंद्र पांडेय, कृपाशंकर यादव, अमित गुप्ता, तीर्थराज कुमार, अतीकुर्रहमान, सुरेश यादव, विवेक आदि शामिल रहे।
विद्युतकर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
ओबरा/रेणुसागर। ओबरा और अनपरा तापीय परियोजना के कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला। परियोजना के मुख्य द्वार से शुरू जुलूस विभिन्न इलाकों में पहुंचा। बिजली कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। अनपरा परियोजना कार्यालया से जुलूस में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, अदालत वर्मा, अभिषेक बरनवाल आदि मौजूद रहे। उधर, ओबरा नगर में निकले मशाल जुलूस में अंकित प्रकाश, आरजी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग में कुछ भी राजनीतिक नहीं है। यह बिजलीकर्मियों की नैसर्गिक न्याय की मांग है। जुलूस में संघर्ष समिति ओबरा के नित्यानंद सिंह, आनंद पटेल, प्रहलाद शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, उमेश कुमार, प्रभात आदि शामिल रहे।
कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन अलर्ट
सोनभद्र। बिजली कर्मचारियों के आंदोलन के मद्देनजर मंगलवार की शाम डीएम कैंप कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक की। सभी एसडीएम, सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि विद्युत कर्मचारियों का 16 मार्च रात्रि 10 बजे से सांकेतिक हड़ताल प्रस्तावित है। इसे दृष्टिगत रखते हुए सभी एसडीएम, सीओ अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें। विद्युत से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। कंट्रोल रूम में पाली के आधार पर कार्य करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। ताप विद्युत गृह पर जहां भी मैन पावर की आवश्यकता हो, वहां अतिरिक्त मैन पावर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को अवकाश प्रदान न करें। ताप विद्युत गृह की संपत्तियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता विद्युत गृहों के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। विद्युत बिल की बकाया धनराशि के वसूली में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।