फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity will be available through smart meter, survey started in Anpara

Sonebhadra News: स्मार्ट मीटर से मिलेगी बिजली, अनपरा में सर्वे शुरू

Wed, 16 Apr 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be available through smart meter, survey started in Anpara
नगर में बेहतर बिजली व्यवस्था देने के लिए विद्युत उपभोक्ताओं के घरों एवं दुकानों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से नगर में सर्वे का काम चल रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


नगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की कवायद चल रही है। पुराने जर्जर तार को बदलकर नए एबीसी केबल, पोल लगाए गए हैं। इससे ट्रिपिंग की समस्या बहुत हद तक कम हो गई। अब बिजली निगम नगर के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं का सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन

नगर में कुल 10 हजार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं के बिजली पोल के साथ चिन्हित करने का काम मीटर रीडरों को ही लगाया गया है। लोकेशन मिलने पर मीटरों पर ओके लिख दिया जा रहा है। सर्वे पूर्ण होने के कारण उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल देने का झंझट खत्म, बकायेदारों में आएगी कमी
स्मार्ट मीटर लगने से बिजली निगम और उपभोक्ता दोनों को राहत मिलेगी। बिजली निगम के पास बकाएदारों की लंबी सूची है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता समय पर बिल नहीं जमा करता है इसलिए बकायेदारों की संख्या बढ़ रही है। उपभोक्ता अधिकारियों से शिकायत करते हैं कि उन्हें समय पर बिल नहीं मिलता है। अब स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा रिचार्ज कराकर बिजली उपभोग करेगा और इससे बकायेदारों की सूची समाप्त हो जाएगी।



नगर में स्मार्ट मीटर सर्वे का काम चल रहा है। अभी तक 1500 घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जल्द ही सभी उपभोक्ताओं का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगा। -अतीक उर रहमान, एसडीओ विद्युत वितरण खंड पिपरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article