फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity operators demonstrated for non-payment of salary

वेतन भुगतान नहीं होने पर बिजली ऑपरेटर्स ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Feb 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity operators demonstrated for non-payment of salary
सोनभद्र। बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग को लेकर शनिवार को ऑपरेटर्स ने बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विद्युत वितरण मंडल सोनभद्र के अधीन कार्यरत सभी कार्यालयों के ऑपरेटर शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का कहना है कि मेसर्स अंशिका इंटरप्राइजेज लखनऊ की तरफ से किए गए अनुबंध के माध्यम से कुल 14 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से पिछले पांच माह से कम्प्यूटर आपरेटरों के वेतन मद में कार्यदायी संस्था को भुगता नहीं किया जा रहा है। इससे कार्यदायी संस्था की तरफ से आपरेटरों को पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण ऑपरेटरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके विरोध में शुक्रवार से अपने कार्य से विरत हैं। आपरेटरों ने बताया कि अधीक्षण अभियंता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अनुरोध किया था, जिस पर 10 दिन के अंदर वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इसे लेकर शनिवार को ऑपरेटरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रिंस कुमार, सरोज, सुरेंद्र, वेदमनी, कृष्ण कुमार, संजय दुबे, धर्मेंद्र, मिथिलेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed