फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand decreased by 2320 MW

Sonebhadra News: 2320 मेगावाट कम हुई बिजली की मांग

Sat, 07 Sep 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand decreased by 2320 MW
अनपरा। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बिजली की मांग में शनिवार को 2320 मेगावाट की कमी के कारण निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयों पर थर्मल बैकिंग लगा दी गई। वहीं शुक्रवार को 28407 मेगावाट अधिकतम मांग रही।
विज्ञापन


इस माह की शुरुआत में बिजली की मांग 29 हजार मेगावाट थी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई, जिससे बिजली की मांग भी घटकर 26 हजार मेगावाट पर आ गई। शनिवार को 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की ए, बी और डी की इकाइयों पर कुल 925 मेगावाट और 1200 मेगावाट की लैंको परियोजना की इकाइयों पर 396 मेगावाट की थर्मल बैकिंग की गई। पीकआवर में बिजली की अधिकतम मांग 26087 मेगावाट और न्यूनतम मांग 15800 मेगावाट पर रही। देर शाम निगम की सभी इकाइयों से 4873 मेगावाट का उत्पादन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed