फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Electricity demand crossed 25 thousand MW

Sonebhadra News: बिजली की मांग 25 हजार मेगावाट के पार

Sun, 21 May 2023 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity demand crossed 25 thousand MW
रेणुसागर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग में बढ़त जारी है। रविवार को बिजली की अधिकतम मांग 25 हजार मेगावाट के पार चली गई। इस बीच अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की दो और निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की 600 मेगावाट की एक ईकाई बंद होने से कुल 1020 मेगावाट का उत्पादन ठप हो गया है।
विज्ञापन

अनपरा अ परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई जीटी जल जाने के कारण गत माह से बंद चल रही है। रविवार को अ की दूसरी इकाई भी तकनीकी कारणों से बंद हो गई। गत दो दिनों से लैंको परियोजना की दूसरी इकाई भी बंद चल रही है। परियोजना प्रबंधन अपनी बंद इकाइयों को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण प्रदेश मे बिजली की मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में बंद इकाइयों के कारण निगम को बिजली की मांग की पूर्ति के लिए निजी इकाइयों से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। राज्य उत्पादन निगम अपनी सभी चालू इकाइयों को फुल लोड पर संचालित कर 3670 मेगावाट का उत्पादन कर रहा है। रविवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 25273 मेगावाट और न्यूनतम मांग 15792 मेगावाट रहा। अनपरा अ की दूसरी ईकाई से 156 मेेगावाट, चौथी ईकाई से 473 मेगावाट, पांचवी ईकाई से 469 मेगावाट, छठवीं ईकाई से 479 मेगावाट, सातवीं ईकाई से 477 मेगावाट उत्पादन रहा। निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली ईकाई से 551 मेगावाट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed