फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Election Commission summoned footage of counting places

निर्वाचन आयोग ने मतगणना स्थलो की फुटेज किया तलब

Tue, 11 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Election Commission summoned footage of counting places
सोनभद्र। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन से मतगणना स्थलों पर जुटी भीड़ पर रिपोर्ट तलब की है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने मतगणना स्थलों पर लगे सीसी टीवी फुटेज एकत्र करवाना शुरू किया है।
विज्ञापन

आयोग मतगणना स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता करेगा कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना करायी गई या नहीं। जिले में 29 अप्रैल को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। दो मई को सीसीटीवी कैमरों की नजर में घोरावल ब्लाक के वोटों की गिनती नन्हकू राम महाविद्यालय मुडिलाडीड, करमा की जनसेवा इण्टर कालेज फुलवारी, राबट्र्सगंज की राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढी, चतरा की राजकीय माडल स्कूल रामगढ़, नगवां की बी नगवा, चोपन की राजकीय पालिटेक्निक कालेज सिन्दुरिया, कोन की सुग्रीव साहु राम नरेश महाविद्यालय मोहिद्दीनपुर, दुद्धी की भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी, बभनी की विकास खण्ड मुख्यालय बभनी और म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के श्रीराम डिग्री कालेज रासपहरी मतगणना हुई। निर्वाचन आयोग ने कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए मतगणना का कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देश के क्रम में सभी मतगणनास्थलों के प्रवेश द्वार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें उम्मीदवारों, एजेंटों, मतगणना कर्मियां का थर्मल स्कैनिंग करने के बाद अंदर जाने दिया। लेकिन अधिकांश मतगणना स्थल कक्षों में भीड़ के चलते कोविड-19 के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन नहीं हुआ था। चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को राज्य निर्वाचन आयोग को मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराने को कहा है। सभी मतगणना स्थलों पर लगे सीसी टीवी फुटेज एकत्र कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed