{"_id":"6acdd17e4156d6befe053775","slug":"elderly-man-returning-after-watching-durga-puja-and-ramlila-sonbhadra-died-collision-involving-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर लौट रहे बुजुर्ग की दो बाइकों की टक्कर में मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर लौट रहे बुजुर्ग की दो बाइकों की टक्कर में मौत, चार घायल
Tue, 13 Oct 2026 12:06 PM IST
किशन चौबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: किशन चौबे
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:06 PM IST
सार
सोनभद्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबे के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 65 वर्षीय विंध्याचल की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के समय विंध्याचल अपने पुत्र के साथ दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-रेणुकूट मार्ग पर राजपूत ढाबे के पास सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान संवरा गांव निवासी विंध्याचल (65) की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र
जानकारी के अनुसार, संवरा गांव निवासी विंध्याचल अपने पुत्र सुरेंद्र (36) के साथ बाइक से बभनी में दुर्गा पूजा और रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर नधिरा निवासी दीनानाथ (19), शिवचरन (18) और उसका भाई लालचंद (23) सवार थे। वे नधिरा से बभनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजपूत ढाबे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों को सीएचसी पहुंचाया
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कविंद्र यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान विंध्याचल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिले मेमो के आधार पर बभनी थाने को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।