फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eight police personnel looking for killer development

आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारोपी विकास की तलाश

Wed, 08 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eight police personnel looking for killer development
सोनभद्र। कानपुर केे बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों के हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी अभियुक्त विकास दूबे की तलाश में जिले की पुलिस भी जुट गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना व पुलिस चौकी क्षेत्रों में विकास के बारे में सूचना देने के संबंध में पोस्टर चस्पा किया जा रहा है। शासन ने विकास के बारे मेें सटीक सूचना देकर उसे पकड़वाने वाले को इनाम की धनराशि देने की घोषणा की है। सूचना देने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। बुधवार को राबट्र्सगंज समेत कई जगहों पर पोस्टर चस्पा हुआ।
विज्ञापन

कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर साथियों के साथ फरार हुए विकास दूबे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य आरोपी और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पूरी यूपी की फोर्स लग गई है। लेकिन छठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। डीजीपी के निर्देश पर हत्याकांड में फरार पांच लाख रुपये का पुरस्कार घोषित मुख्य आरोपी विकास दूबे की तलाश में बुधवार को सोनभद्र पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर जिले से सटे बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जंगली रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। बार्डर से सटे थाना प्रभारी बार्डर पर अस्थायी बैरियर लगाकर 24 घंटे चेकिंग करा रहे हैं। इसके अलावा समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन, बस, टैक्सी स्टैंड, होटलों, ढाबा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों मुख्य आरोपी विकास दूबे की पोस्टर चस्पा करवा कर तलाश कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जंगलों मे की जा रही कांबिंग के दौरान लोगों को विकास का पोस्टर दिखाकर उनसे पहचान कराते हुए उसके बारे में पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने हेतु अपील की जा रही है । बुधवार को राबट्र्सगंज में सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अंजनी कुमार राय, उधर घोरावल कोतवाल क्षेत्र में सीओ रामआशीष यादव, इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, करमा में एसओ संतोष सिंह, शाहगंज में थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय, पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सीओ अभिनव यादव, इंस्पेक्टर महेंद्र पांडेय, चोपन में एअसो नवीन तिवारी, ओबरा में थानाध्यक्ष शैलेश राय ने आरोपी को पोस्टर चस्पा कराया और लोगों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस कर्मियों के हत्या के मुख्य आरोपी विकास दूबे की तलाश जारी है। आरोपी के बारे में सूचना देकर पकड़वाने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी के संपर्क में रहने और उसे संरक्षण प्रदान करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed