{"_id":"66a526cbb30cc0f1de0711cd","slug":"eight-employees-including-veterinary-officer-found-absent-notice-issued-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116012-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। हिदायतों के बाद भी दफ्तरों में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी जारी है। शनिवार को विकास भवन में सीडीओ के औचक निरीक्षण में पशु चिकित्साधिकारी समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
सीडीओ सौरभ गंगवार ने शनिवार की सुबह 10.10 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सहायक निदेशक मत्स्य, कौशल विकास, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सहायक निबंधक सहकारिता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित सहित अन्य विभागों के निरीक्षण में वहां कर्मचारियों की उपस्थिति जांची।
पशु चिकित्साधिकारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजकरन गुप्ता, वरिष्ठ सहायक रामकरन सिंह यादव, कनिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार भाष्कर, मत्स्य निरीक्षक सुनील कुमार पाल, वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक गोविन्द कुमार गुप्ता, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक राकेश कुमार ओझा अनुपस्थित रहे। कई कर्मचारी देर से भी पहुंचे।
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर अवगत कराने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कार्यालय में समय से आने के बाद जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए निस्तारण कराएं। सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव आदि व्यवस्थाओं को अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, जिला समाज कल्याण रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।