फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eid-ul-Adha, the feast celebrating Akidt

ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत से मना

Tue, 13 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 13 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha, the feast celebrating Akidt
ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत से मना
ईद-उल-अजहा का पर्व मंगलवार को जिले भर में अकीदत के साथ मनाया गया। नमाज अदा करने के उपरांत लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर मुुबारकबाद दी। 42 ईदगाहों समेत 104 जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद बकरों की कुर्बानी दी गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज ईदगाह पर सुबह 8:15 बजे मौलाना सगीर अहमद ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद पर सुबी 8:45 बजे मौलाना खुर्शीद आलम और नईबस्ती मस्जिद में मौलाना अजीमुद्दीन ने नमाज पढ़ाई। सदर मुश्ताक खां ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर, नईबाजार, बभनौली, उरमौरा, खैराही, शाहगंज आदि क्षेत्रों में कुर्बानी दी गई। ईदगाह पर सदर मुश्ताक खां, अजहर खां, प्यारे भाई, गोप खान, हिदायत उल्ला खां, वारिश अली, मौलाना हिफाजत हुसैन, फरीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद एएसपी शंभुशरण यादव, सदर एसडीएम अशोक कुमार सिंह, सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, ओबरा विधायक सुनील सिंह यादव, अविनाश शुक्ला आदि ने बकरीद पर्व की बधाई दी। बभनी: थाना क्षेत्र में सात जगहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। बभनी, पोखरा, चपकी, भंवर, बड़होर, बरवाटोला और डूमरहर मे नमाज अदा की गई। सभी जगहों पर पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुद्धी सीओ लक्ष्मण राय तथा बभनी एसओ अशोक सिंह यादव सुबह से ही क्षेत्र मे भ्रमण करते रहे। अंजुमन कमेटी सदर बभनी मुनिश खां ने कहा कि यह त्योहार तीन दिन का है। इसमें तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलेगा।घोरावल: थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। घोरावल नगर स्थित जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल्ला ने नमाज पढ़ाई। ऊसरहवा मस्जिद में सादिक रजा ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा कन्हरा, रमपुरवा, जूडिय़ा, बेलवनिया में भी नमाज अदा की गई।

इस मौके पर सीओ सच्चिदानंद, तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी, एसओ भारत भूषण तिवारी, इनामुल हक अंसारी, ताज मोहम्मद, हाफिज मोहम्मद, गोरेलाल, बरकत अली, सखावत, रमजान, शहबान, मुनीम, नईम, मोहम्मद इब्राहिम आदि मौजूद रहे।

चोपन: नगर के अवकाश नगर में बने ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने सुबह 8:40 पर ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इस मौके पर चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, चोपन एसओ वीरेंद्र यादव, सदर लल्लन कुरैशी, हाजी मुख्तार अहमद, हाजी गयासुद्दीन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली, महफूज, आरिफ, नजमुद्दीन, नाजिम, रशीद, सरफराज, एजाज, नसीम, मुन्ना भाई मौजूद रहे। दुद्धी: मख्तब जब्बारिया में बड़े ही अकीकत के साथ बकरीद की नमाज अदा किया गया। हाजी नसीरे मिल्लत ने नमाज अदा कराई।


नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी सदर व दुद्धी जामा मस्जिद सदर जनाब शमीम अंसारी, जुबेर आलम, अमन मुस्लेमीन सदर जनाब कल्लन खान, मन्नू खां, आदिल खान, इब्राहिम खान, सेराज खान, कुतुब खान, आसिफ खान, तालिब अली, फजल रब, राफेखान, जियालुल हक आदि रहे। इस मौके पर एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह, एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह, कोतवाल वीके सिंह, नगर पंचायत चेयर मैन प्रतिनिधि कमल कुमार कानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed