फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eid Miladunnabi prayers performed in homes

अकीदत के साथ मना जश्ने ईद मिलादुन्नवी, घरों में हुई इबादत

Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi prayers performed in homes
राबर्ट्सगंज नई मस्जिद के समीप बरावफात पर बधाई देते अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक । - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर इस बार शुक्रवार को घरों में ही इबादत की गई। कोरोना के चलते जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी लिहाजा जुलूस नहीं निकला और न ही सिनी वितरित किया। राबर्ट्सगंज नगर समेत अन्य क्षेत्रों में झालर बत्ती आदि से सजावट की गई थी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उधर एसडीएम सदर कृपाशंकर पांडेय और सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी समेत पुलिस टीम क्षेत्र का जायजा लेती रही। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ही इबादत की और फातिहा किया। घोरावल: ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस नहीं निकाला। घरों में ही हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया। घरों में ही इबादत व कुरानख्वानी की और देश व समाज में अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआ मांगी। चुर्क: नगर में बारावफात मनाया गया। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के वार्ड नंबर 10 में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी ने कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा मानव सेवा तथा भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर आचार्य आमिष तिवारी, सदर अख्तर खान, मोहम्मद अकील इमाम, असलम, शरीफ कुरैशी, अजय सिंह, राजनाथ यादव, अंशु श्रीवास्तव, मुजीब खान, संतोष यादव, साहबान, एजाज खान, आरिफ खान, रियाज खान, सचिन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुद्धी: कोरोना के चलते इस बार जुलूस नहीं निकला। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सेक्रेटरी फ़तेह मुहम्मद खान ने बताया कि इस वर्ष जुलूस का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुस्लिमों ने अपने घरों में इबादत, कुरानख्वानी, दुरूदो सलाम की महफ़िल सजाई। सुरक्षा के मद्देनजर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने दुद्धी क्षेत्र का जायजा लिया। कोन: ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मना। प्रशासन ने इस बार जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी इसलिए जुलूस नहीं निकल सका। इलाकाई सदर अब्दुल राजीक ने बताया कि पहले से पूरी तैयारी थी जिसके लिए तमाम जगहों पर परमिशन भी मिल गया था, परन्तु कोरोना के मद्देनजर अचानक जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगने से मायूसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:
बारावफात का जुलूस न निकले पर अल्पसंख्यक निराश
अनपरा। बारावफात पर जुलूस नहीं निकलने से मुस्लिम बंधुओं में निराशा रही। अंजुमन हुसैन कमेटी के सचिव अयूब खान नायला ने बताया कि 27 अक्टूबर को एसडीएम से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी गई थी। इस पर एसडीएम ने कोविड 19 की शर्तों को पूरा करने का हवाला देते हुए 28 अक्तूबर को अनुमति प्रदान कर दी गयी। जब जुलूस की जोर शोर से तैयारियां चल रही थीं, तब अचानक प्रशासन ने अपना ही आदेश निरस्त कर दिया और जुलूस निकलने पर रोक लगा दी। इससे मुस्लिमों में मायूसी है। क्षेत्र की सभी मस्जिदों में मिलाद शरीफ का आयोजन करके इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मुहम्मद साहब की जीवनी, धर्म के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस संबंध में एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि कोरोना को देखते हुए जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed