फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Eid celebrated with social distance, people congratulated on phone

सामाजिक दूरी के साथ मनी ईद, फोन पर लोगों ने दी बधाई

Fri, 14 May 2021 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with social distance, people congratulated on phone
सोनभद्र। 30 दिन के पवित्र रोजे के बाद शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया गया। कोरोना संकट के बीच पड़े इस त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही हर जगह ईद की नमाज अदा की गई। ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा किया। मस्जिदों में और ईदगाहों में महज पांच-पांच लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा किया। नमाजियों ने देश की खुशहाली, तरक्की के लिए दुआ की। सभी ने अल्लाह से कोरोना के खात्मे के लिए भी दुआ की। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस-प्रशासन के लोग तैनात रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ईदगाह पर पांच लोगों ने नमाज अदा की। ईद की नमाज तफज्जुल हुसैन ने अदा कराई। इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खान, समीम भाई सलीम भाई आदि मौजूद रहे। ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम सदर डॉ. केएस पांडेय और सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, राबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल रहे। जामा मस्जिद में भी सिर्फ पांच लोगों ने नमाज अदा की। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक खान का कहना है कि पूर्व में ही सभी को अवगत करा दिया गया था कि ईद की नमाज सभी लोग अपने अपने घरों में नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट--
ग्रामीण अंचलों में भी उत्साह के साथ मनाया ईद
चोपन। ग्रामीण अंचलों में भी ईद का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा किया और पकवान बनाया। हालांकि कोरोना संकट के बीच पड़े इस त्योहार को बाजारों में चहल-पहल नहीं थी। चोपन नगर में लोगों ने अपने-अपने घरों मे नमाज अदा किया। ईदगाह में महज पांच लोग नमाज अदा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
हर तरफ एक ही दुआ-- या अल्लाह! गुस्ताखियों को माफ कर रहमत बरसा!
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। शुक्रवार को ईद उल फितर का पर्व शांति पूर्ण व सौहार्दपूर्वक मनाया गया। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों व कोविड के दृष्टिगत निर्धारित समय पर हाफ़िज महमूद साहब ने जामा मस्जिद दुद्धी में नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान अकीदतमंदों ने अमन चैन के लिए दुआ करते हुए कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ की। अकीदतमंदों ने कहा कि या अल्लाह, हम सब की गुस्ताखियों को माफ कर एक नई सुबह का पैगाम दे! अकीदतमंद एक साथ आमीन कहते हुए अपने घरों को लौटे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। उधर, कस्बा सहित आस-पास के इलाकों के मुस्लिम भाइयों ने कोविड के दृष्टिगत अपने घरों में रहकर ही ईद की नमाज अदा दी। राफ़े खान, अयूब खान, इब्राहिम खान ने अपने घरों में रहकर नमाज अदा कर क्षेत्रवासियों को ईद की बधाइयां दी। दूसरी ओर फतेह मुहम्मद खान, कुतुब खान, सेराज खान, कल्लन खां ने ंभी अपने घरों से ही नमाज पढ़ा। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वाले अकीदतमंदो में कलीमुल्लाह खान, मुन्नहन हवारी, सरफराज शाह, गुड्डू खान, शाहिद आलम प्रमुख रूप से रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed