फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effigy of social welfare officer burnt

Sonebhadra News: समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका

Thu, 28 Nov 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Effigy of social welfare officer burnt
सोनभद्र। महिला कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस ने जिले में सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े, सत्यापन के नाम पर धांधली किए जाने और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में आदिवासी बच्चों को मिलने वाली भोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुर्क तिराहे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े में अभी तक कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार मौन हैं। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में बच्चों ने भोजन में गड़बड़ियों की शिकायत की लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शक्तिनगर के कांता पांडेय को 18 महीने पहले मृत घोषित कर पेंशन और राशन बंद कर दिया गया। लगातार उनके चक्कर लगाने के बाद भी समाज कल्याण विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी मौत पर भी अफसर मौन रहे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो महिला कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, मुन्नी, आरती देवी, सुशीला देवी, विमला देवी, रेखा, बबिता देवी, संतरा देवी, संतोष यादव, बसावन गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed