{"_id":"89ad59a12e195805a27ca9357d9d1cbc","slug":"effigy-of-prime-minister-blew-situ-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटू ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, विरोध्ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटू ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, विरोध्ा
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वाद कोल फील्ड लेबर यूनियन (सीटू) की सिंगरौली इकाई ने शनिवार की शाम कोयला उद्योग के विनिवेश और निजीकरण का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग के रक्षा के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। शक्तिनगर बस स्टैंड तिराहे पर शाम पांच बजे एकत्रित सीटू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआें ने केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर व उद्योग विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के महामंत्री कामरेड पीएस पांडेय ने कहा कि सरकार की
विज्ञापन
नीतियों के खिलाफ कोयला मजदूरों को एकजुट होना पड़ेगा। उनका कहना था कि कोयला मंत्रालय में जो कुछ हो रहा है, वह मजदूरों के हित में नहीं है। पांडेय ने कोयला कामगारों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर किया।
कहा कि केंद्र के रुख के विरुद्घ ताकत के साथ पुरजोर तरीके से विरोध करना होगा। संयुक्त महामंत्री पीएन शर्मा, आरएन शर्मा, ईश्वर लाल, अशोक कुमार धारी आदि ने भी मजदूरों को संबोधित किया। इस अवसर पर डीडी मिश्रा, एमएम सोनी, वीके कुशवाहा, डीके द्विवेदी, एसएन पांडेय आदि मौजूद रहे।