फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effigy of central government burnt in protest against inflation

महंगाई के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Wed, 18 Aug 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Effigy of central government burnt in protest against inflation
राबर्ट्सगंज कचहरी चौराहा पर महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते सपा कार्यकर्ता।सं? - फोटो : SONBHADRA
कोरोना काल में तेजी से पेट्रो पदार्थ व घरेलू सामान के बढ़ते दाम के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वस्तुओं के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पेट्रोल का दाम सौ रुपये और डीजल का दाम बढ़ाकर 90 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम में भी लगातार मूल्य वृद्धि जारी है। इससे आम जन के साथ किसान और व्यवसायिक वर्ग के लोग परेशान हो गए हैं। कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता को महंगाई की आग में धकेलना चाहती है। भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर किसानों का कमर तोड़ रही है। सरसो का तेल 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मंदिर, मस्जिद की बात करके सरकार जनता को बरगलाना चाहती है। 2022 में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। अक्षय भारती और हिफाजत अली ने कहा कि जो सरकार लॉकडाउन में बच्चों की फीस माफ नहीं कर सकती वो जनता के हित में क्या काम करेगी। इस मौके पर इंद्रजीत, लालपती, हैदर खां, संजय भारती, अनुराग सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed