फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effigy of Bihar's education minister burnt

Sonebhadra News: बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Mon, 16 Jan 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Bihar's education minister burnt
राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में पैदल मार्च किया। रामलीला मैदान से मार्च करते हुए बढ़ौली चौराहे पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री ने श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की है। जो पुस्तक समूचे हिंदू समाज का पथ प्रदर्शक है और जिसमें आराध्य प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन है, उसके विरुद्ध ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वक्ताओं ने सुरेश चौहान की ओर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान का समर्थन करते हुए उनके उत्पीड़न पर नाराजगी जताई। कहा कि सनातनियों की आवाज उठाने वालों का साजिश के तहत उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके विरुद्ध उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन में गुप्तकाशी ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, ज्वाला शंकर चतुर्वेदी, पिंटू सिंह पटेल, जय प्रकाश चौबे, शुभम पांडेय, शुभम केसरी, सूरजपाल, राजा पांडेय, उत्कर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed