फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Effigies of China and Pakistan burnt

Sonebhadra News: चीन और पाकिस्तान का पुतला फूंका

Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Effigies of China and Pakistan burnt
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर चीन का पुतला फूंकते मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। चीन और पाकिस्तान सीमा पर अभेद्य दीवार निर्माण की मांग करते हुए मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। स्वर्ण जयंती चौक पर चीन और पाकिस्तान का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन (भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि चीन की सेना कई बार जबरन भारत में घुसने का प्रयास कर चुकी है। इसी तरह पाकिस्तान भी सीमा के रास्ते आतंकवादी घुसपैठ व ड्रग्स की तस्करी करा रहा है। इससे देश को भारी क्षति हो रही है। पड़ोसी मुल्कों की इन कायराना हरकतों पर अंकुश लगाते हुए सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए दोनों देशों की सीमा पर अभेद्य दीवार बनाए जाने की जरूरत है। इसके निर्माण से ही सीमा विवाद का स्थायी समाधान संभव होगा। उन्होंने देश के इस गंभीर मुद्दे पर राजनीतिक दलों की चुप्पी पर भी असंतोष जताया। प्रदर्शन में पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के प्रमुख पवन कुमार सिंह, संदीप जायसवाल, श्रवण कुमार, जेपी भारती, शंकर दुबे, शंभूनाथ भारती, वीरेंद्र सिंह, काकू सिंह, विमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed