{"_id":"5d6ffaed8ebc3e01740f4dbe","slug":"education-sonbhadra-news-vns481970875","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ टीमों को मिली स्कूलों को बंद कराने की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ टीमों को मिली स्कूलों को बंद कराने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बगैर मान्यता के संचालित हो रहे प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद कराने के लिए बीएसए ने आठों ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी है। टीमों को सप्ताह भर में अवैध ढंग से संचालित स्कूलों को बंद कराते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को रिपोर्ट देनी है। उधर जांच टीमों के बनने से नियमों को ताख पर रखकर स्कूल संचालित करने वालों में खलबली मच गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में मान्यता प्राप्त 306 प्राथमिक विद्यालय एवं 182 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सदर ब्लॉक क्षेत्र में मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय 83, उच्च प्राथमिक विद्यालय 43, घोरावल में प्रा.वि. 31, उ.प्रा.वि. 42, चतरा में प्रा.वि. 19, उ.प्रा.वि. 08, नगवां में प्रा. वि.11 उ. प्रा. वि. 03, चोपन में प्रा. वि. 48 उ. प्रा. वि. 26, दुद्धी में प्रा. वि. 32 उ. प्रा. वि 15. म्योरपुर प्रा. वि. 52. उ. प्रा. वि. 22 और बभनी ब्लॉक में 06 प्राथमिक विद्यालय व 01 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इनके अलावा नियमों को दरकिनार कर अवैध ढंग से दर्जनों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसकी अक्सर शिकायत प्रशासनिक समेत अन्य अधिकारियों के पास पहुंचती रहती है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आठों ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों की अगुवाई में टीमेें अवैध ढंग से संचालित स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए गठित कर दिया है।
शिकायती मिली है कि कुछ प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालय नियमों को अनदेखी कर संचालित हो रहे हैें। आठों ब्लॉक केे खंडशिक्षाधिकारियों की अगुवाई में टीमें अवैध ढंग से चले रहे विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही के लिए बना दी गई है। सभी टीमों को सप्ताह भर के अंदर कार्यवाही कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
डॉ. गोरखनाथ पटेल
बेसिक शिक्षाधिकारी सोनभद्र