फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Education of Sanatan Dharma Important

सनातन धर्म की शिक्ष्ाा जरूरी

Wed, 18 Apr 2018 10:52 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Wed, 18 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Education of Sanatan Dharma Important
रेणुकूट के शिव मंदिर परिसर में परशुराम जयंती मनाते सर्वश्रेष्ठ शक्ति ब्राह्मण महासमिति के सदस्य। - फोटो : सोनभद्र
जिले में जगह-जगह बुधवार को धूमधाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस दौरान लोगों ने परशुराम के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मिथिलेश द्विवेदी ने एकजुटता पर बल दिया। विजय विनीत और राकेश शरण मिश्रा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा व सनातन धर्म की शिक्षा देने की जरूरत हैै। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामचंद्र दूबे ने कहा कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए एकजुट होने की जरूरत है। अरविंद तिवारी, प्रमोद पांडेय, देवी दयाल तिवारी, प्रभात पांडेय, दीपक तिवारी, रामचंद्र पांडेय, प्रभात सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के राम जानकी मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती मनाया। अधिवक्ता धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती का आयोजन किया जाता है। वर्तमान समय में भी आठ चिरंजीव देवता और महापुरुष जीवित हैं। इन्हीं महापुरुषों में एक भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम हैं। सुशील पाठक, संतोष शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, धीरज पांडेय, अरविंद पांडेय, सुरेश शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, सतेंद्र चौबे, आरएस पांडेय आदिमौजूद रहे।
विज्ञापन


बभनी: कस्बे में स्थित शिव मंदिर के समीप ब्राह्मण महासभा के बैनर तले भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। उमेश चन्द्र पांडेय, संतोष दूबे, रविन्द्र नरायण पांडेय, मनोज पांडेय, श्याम कार्तिक दूबे, पवन दूबे, सुरेश पांडेय, आजाद चंद, पदमाकर पांडेय, प्रमोद दूबे, देव कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकूट ः नगर के शिवापार्क में स्थित शिव मंदिर परिसर में परशुराम जयंती मनाई गई। यहां उमेश ओझा, राज नारायण मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, विजय शंकर मिश्र, लोकाभिराम त्रिपाठी मौजूद रहे।
 
दुद्धी ः ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती बीआरसी के सभागार में मनाई गई। डा. धर्मेंद्र तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर द्वीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया। यहां डा. विभा पांडे, लालजी देव पांडे, रमाकांत मिश्रा, रामजीत यादव, डॉ. प्रभात पांडे, रामलोचन तिवारी, जितेंद्र चौबे मौजूद रहे।


वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अनपरा द्वारा अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ंपरशुराम जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान अभियंता संघ के प्रदेश अध्यक्ष इं जीके मिश्रा ने किया।  कार्यक्रम का संचालन आरएन तिवारी ने किया।
इस अवसर पर लोकपति त्रिपाठी, महावीर तिवारी, नरेन्द्र भूषण शुक्ला, मुकुल मिश्रा, मानवेन्द्र चतुर्वेदी के साथ ही काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed