{"_id":"0d80a4a4dda8b81da637f841d263c41e","slug":"eddie-adverse-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने मंगलवार को दुद्धी तहसील और म्योरपुर ब्लॉक का बारी-बारी से मुआयना किया। इस दौरान म्योरपुर ब्लॉक पर एडीओ सहकारिता ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया, तो उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इसके अलावा मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
कमिश्नर अनिल कुमार दुद्धी तहसील पर मंगलवार को दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचे। जहां पर उन्हें गार्ड ऑफ आनर की सलामी ली। इसके बाद एकल खिड़की में तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र की हो रही फीडिंग की जानकारी ली। तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय के मुकदमों से संबंधित फाइलों को देखा। इसके अलावा संग्रह वसूली के रिकार्ड, रजिस्ट्रार कार्यालय की पत्रावली के साथ ही एसडीएएम के न्यायालय में पत्रावली सूची का अवलोकन किया। कमिश्नर ने एसडीएम के चैंबर में बैठकर तहसील के खसरा, खतौनी, पट्टा, वसूली आदि की जानकारी हासिल की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी आरपी सिंह को अच्छे कार्यों के लिए एक हजार रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देने का आश्वासन दिया। कमिश्नर ने सभी मुकदमों, पट्टों, वसूली आदि की फीडिंग का निर्देश दिया।
उन्होंने एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह को नकल कक्ष में बेंच, कुर्सी के अलावा कई स्थानों पर बेंच आदि आम वादकारियों के लिए रखवाए जाने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने संबंधितों से दुद्धी नगर में पेयजलापूर्ति समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर आयुक्त माताफेर, डीएम जीएस प्रियदर्शी, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार पवन कुमार, सीओ लक्ष्मण राय, कोतवाल मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर म्योरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक विंध्याचल मंडल के कमिश्नर अनिल कुमार ने मंगलवार को म्योरपुर ब्लॉक का मुआयना किया। इस दौरान सकारात्मक जवाब न देने पर एडीओ सहकारिता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। कमिश्नर ने सबसे पहले ब्लॉक परिसर को देखा। इसके बाद एडीओ एजी कृषि से बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कमिश्नर ने स्वच्छता एवं पेयजल के तहत न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा दुद्धी तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क को गंभीरता से लिया और डीएम को देखवाने का निर्देश दिया। वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति को सुचारु रूप से चालू कराने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम जीएस प्रियदर्शी, अपर आयुक्त माताफेर, एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह, पीडी डॉ. एसएन मिश्रा, डीडीओ सुनील श्रीवास्तव, बीडीओ आशाराम पटेल,एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे, प्रमुख संजय यादव आदि मौजूद रहे।