फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   During the SP regime, the wires of the mine operators were connected till the fifth floor.

Sonebhadra News: सपा राज में पंचम तल तक जुड़े हुए थे खदान संचालकों के तार

Mon, 17 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
During the SP regime, the wires of the mine operators were connected till the fifth floor.
सोनभद्र। हादसे वाली खदान के संचालकों का सियासत और नौकरशाह दोनों से बड़ा कनेक्शन सामने आया है। मई 2016 में जब मेसर्स श्री कृष्णा माइनिंग वर्क्स को खदान संचालन की अनुमति मिली थी, तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। कहा जाता था कि उस समय खदान की स्वीकृति में पंचम तल से जुड़े एक बड़े नौकरशाह ने अहम भूमिका निभाई थी। कथित नौकरशाह के भतीजे को लंबे समय तक इस खदान का अघोषित पार्टनर होने की चर्चाएं बनी रहीं। यह जुड़ाव अभी भी बना हाेने का भी दावा है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार आ गई, इसके बावजूद इस खदान से जुड़े लोगों का वर्चस्व बना रहा। 2022 में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर इस खदान के संचालन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। पहले स्थानीय स्तर पर शिकायत की गई। कोई फर्क नहीं पड़ा तो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई। चर्चाओं पर यकीन करें तो याचिकाओं काे देखते हुए प्रशासन की तरफ सें कुछ समय के लिए यहां खनन कार्य बंद करा दिया गया। बाद में सत्ता पक्ष से जुड़े एक प्रभावशाली नेता का सहयोग लेकर धड़ल्ले से खदान का संचालन शुरू कर दिया गया। शनिवार को हादसे के बाद तस्वीरों में एक शव दिखने के बावजूद घंटों किसी के भी मौत की पुष्टि से परहेज किया जाता रहा। इसको देखते हुए भी खदान संचालन को एक चर्चित और प्रभावशाली नेता के संरक्षण की चर्चाएं बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed