{"_id":"69dd31630163dc492e094bd9","slug":"dumper-truck-crushes-father-and-son-on-bike-wife-in-critical-condition-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-144887-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवा ने बाइक सवार पिता और पुत्र को कुचला, पत्नी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवा ने बाइक सवार पिता और पुत्र को कुचला, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर सलखन में हादसे के बाद लगी भीड़।
सलखन (सोनभद्र)। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन में रेलवे ओवरब्रिज के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार शिवकुमार यादव (27) और उसका पुत्र डमडम की (5) मौत हो गई।
हादसे में पत्नी सुमन भी घायल हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक से तीनों रॉबर्ट्सगंज से डाला की तरफ जा रहे थे। पीछे से हाईवा ने उन्हें कुचल दिया।
बलिया के बैरिया के करन छपरा निवासी ओंकारनाथ यादव का पुत्र शिवकुमार डाला क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह पुत्र डमडम के उपचार के लिए पत्नी सुमन को साथ लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज गया था। शाम को तीनों डाला लौट रहे थे।
विज्ञापन
सलखन में रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से तेज गति से आ रहे हाईवा के अचानक तेज हार्न देने से बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए।
शिवकुमार और डमडम हाईवा के पहिये के नीचे आ गए। दोनों को कुचलते हुए बेकाबू वाहन तेज गति से आगे निकल गया। पत्नी सुमन को भी चोट आई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजवाया।
सड़क पर पिता-पुत्र का शव हाईवा के नीचे आने से क्षत-विक्षत हो गया था। चोपन एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त कर सूचना परिवार वालों को दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।