फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to swelling of Ajir river, water came on the culvert, traffic came to a standstill for hours

Sonebhadra News: अजीर नदी के उफनाने से पुलिया पर आया पानी, घंटों ठप रहा आवागमन

Wed, 28 Aug 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to swelling of Ajir river, water came on the culvert, traffic came to a standstill for hours
तेज बारिश से पहाड़ी नालों, नदियों के उफनाने से जनजीवन प्रभावित है। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर अजीरेश्वर मंदिर के पास पुलिया पर तीन फीट से अधिक पानी बहने से आवागमन ठप हो गया। घंटों इंतजार के बाद पानी कम होने पर लोग गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोग जान खतरे में डालकर बहाव के बीच से भी पुलिया पार करते दिखे। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर जरहा गांव में अजीर नदी पर निर्मित पुलिया तेज बहाव के कारण डूब गई। रात करीब दो बजे से पुलिया के ऊपर से पानी बहना शुरू हुआ जो सुबह 10 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

बच्चे स्कूल नहीं जा सके। कर्मचारियों को भी ड्यूटी छोड़नी पड़ी। इस दौरान विभिन्न कार्य से रेणुकूट या बीजपुर की तरफ गए लोगों को किनारे पर ही खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद पानी का बहाव कुछ कम हुआ तब लोग जैसे-तैसे लोग पुलिया पार कर दूसरी ओर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जरहा न्याय पंचायत के धरतीडाड व डोडहर गांव में भारी बारिश से दो लोगों का कच्चा मकान गिर गया। छोटू भैयाराम निवासी धरतीडाड व सियाराम वैश्य निवासी डोडहर का कच्चा मकान सोमवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में गिर गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देकर तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed