फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to lack of sacks, the purchase was closed, DM furious

बोरे के अभाव में बंद मिली खरीद, भड़के डीएम

Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of sacks, the purchase was closed, DM furious
सोनभद्र। किसानों की उपज खरीद में पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को डीएम के औचक निरीक्षण में इसकी पोल खुली। चतरा ब्लाक के धान क्रय केंद्र बिरधी पर अचानक पहुंचे डीएम ने खरीद रजिस्टर मांगा तो वह नदारद रहा। केंद्र के बाहर ट्राली पर खड़े धान का भी कोई ब्योरा नहीं था। खरीद एजेंसियों के जिम्मेदार बोरे की कमी न होने के दावे कर रहे हैं, जबकि डीएम के निरीक्षण में ही इस केंद्र पर बोरे के अभाव में खरीद बंद पाई गई।डीएम टीके शिबू दोपहर में अचानक क्रय केंद्र पर पहुंच गए। खरीद प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए उन्होंने क्रय रजिस्टर मांगा तो उपस्थित कार्मिक पुनीत कुमार पटेल ने बताया कि रजिस्टर उपलब्ध नहीं है। क्रय केंद्र पर खड़ी धान लदी ट्रैक्टर ट्राली के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। क्रय केंद्र के बगल में रखे हुए धान के संबंध में किसान रामचंद्र पांडेय ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्रय केंद्र पर धान रखे हुए हैं, लेकिन बोरे के अभाव में खरीद नहीं की जा रही। क्रय केंद्र पर मौजूद तौल कांटा भी संतुलित नहीं था। डीएम ने सदर तहसीलदार को निर्देश दिया कि क्रय केंद्र की व्यवस्था की सघन जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डिप्टी आरएमओ को केंद्र पर मिली खामियों के संबंध में स्पष्टीकरण तलब करते हुए केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई भी तय करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed