फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to falling wall, two deaths, three injured

बारिश का कहर: दीवार गिरने से दबा परिवार, दो की मौत, तीन घायल

Mon, 02 Aug 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to falling wall, two deaths, three injured
शक्तिनगर। सोनभद्र से सटे सिंगरौली (मप्र) के जयंत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच एक कंपनी की सुरक्षा दीवार गिर गई। पास में रहने वाला मजदूर परिवार मलबे में दब गया। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जयंत चौकी क्षेत्र में साइलो के समीप सामंता कंपनी का कैंप है। इसकी सुरक्षा दीवार से सटी मजदूरों की बस्ती है। रांची (झारखंड) निवासी भोला मुंडा अपने परिवार के साथ यहीं गुजर बसर करता है। रविवार को सामंता कंपनी की सुरक्षा दीवार ढहने से भोला मुंडा का परिवार मलबे में दब गया। जयंत पुलिस चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि घटना में भोला मुंडा (32), पत्नी विनीता मुंडा (28), पुत्र नीरज उर्फ पांड्या (10), शनिका मुंडा (4) और पुत्री रागिनी (3) निवासी अंडीका थाना खूंटी जिला रांची गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया मगर तब तक नीरज और शनिका की मौत हो चुकी थी। भोला, पत्नी विनीता और पुत्री रागिनी को नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना में मृत बच्चों के शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed