फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Due to extreme heat, school timings up to class 12th have also been changed

Sonebhadra News: भीषण गर्मी से 12वीं तक के स्कूलों का भी समय बदला

Wed, 23 Apr 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, school timings up to class 12th have also been changed
प्रचंड गर्मी और तीखी धूप के प्रकोप से बुधवार को भी राहत नहीं मिल पाई। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं के स्कूलों का समय बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अब सभी माध्यमिक विद्यालय भी सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

बुधवार को एक डिग्री लुढ़ककर 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद भी गर्मी के कहर से कोई राहत नहीं थी। दिन में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए सिर पर गमछा, टोपी, तौलिया लगाकर आवागमन करते नजर आए। स्कूली बच्चों को भी खड़ी दोपहरी में छुट्टी के चलते जलते हुए घर लौटना पड़ रहा है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों का भी समय बदल दिया।
डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि कक्षा-6 से 12 तक के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह साढ़े सात से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। सभी विद्यालयों को इन निर्देश का सख्ती से पालन करना होगा।

अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय संचालन की अवधि में भी बच्चों के लिए पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक गर्मी में कमी के आसार नहीं है। तापमान 40 से ऊपर ही बना रहेगा। तेज गर्म हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed