फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Duddhi in semi-finals by defeating Robertsganj

Sonebhadra News: राबर्ट्सगंज को हराकर दुद्धी सेमीफाइनल में

Mon, 16 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Duddhi in semi-finals by defeating Robertsganj
टाउन क्लब के मैदान में चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को राबर्ट्सगंज की टीम को हराकर मेजबान दुद्धी सेमीफाइनल में पहुंच गई। दुद्धी के पंकज ओझा को बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल दुद्धी और गढ़वा की टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज टीम के कप्तान नफासत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दुद्धी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए। पंकज ओझा ने 2 छक्का व चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। आलोक शर्मा ने 37, कप्तान रजत राज ने 27, अंकुर बच्चन ने 23, राघवेंद्र ने 16 व सुमित ने 7 रन बनाए। राबर्ट्सगंज के अखिल ने 4 ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके अलावा अमित ने तीन, बृजभूषण ने दो विकेट हासिल किया। जवाब में खेलने उतरी राबर्ट्सगंज की टीम 16.4 ओवर में 108 रनों पर ढेर हो गई। अखिल ने सर्वाधिक 38 रन, नफासत ने 23 व अमित ने 9 रन बनाए। दुद्धी के गेंदबाज पंकज ओझा ने 2.4 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 7 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इसके अलावा धर्मेंद्र ने तीन, धीरज ने दो विकेट लिया। डॉ एचपी सिंह ने पंकज ओझा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर रितेश जायसवाल और नागेंद्र राज सिंह रहे। कमेंट्री सलीम खान और स्कोरिंग निशांत, अशाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed