फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Drunk man kills wife in Sonbhadra of uttar pradesh

खौफनाक: शराब के नशे में पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पेचकस से गर्दन और मुंह को गोद डाला

Sun, 24 Apr 2022 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Apr 2022 08:05 AM IST
सार

सोनभद्र जिले के बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद आरोपी ने पेचकस से गला और मुंह गोदकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Drunk man kills wife in Sonbhadra of uttar pradesh
हत्या के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव में बीती रात शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को पेचकश से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बभनी थाना इलाके के झनकपुर रंदह गांव निवासी रघु बादी ने रात में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी सावित्री देवी (55) की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी ने इस दौरान पेचकस से गला और मुंह गोदकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। दो दिन पहले भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके कारण घर में भोजन भी नहीं बना था। रात में पति ने खूब शराब पी। इस पर फिर झगड़ा शुरू हो गया। पहले पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसके गले और मुंह पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सावित्री की मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र संतोष कुमार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय यादव को दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि पति-पत्नी मे आए दिन विवाद होता रहता था, जिसको लेकर गाव में पंचायत भी हो चुकी थी। बावजूद इसके पति द्वारा पत्नी को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। 


ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed