फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Driver dies due to pickup overturning

पिकअप पलटने से चालक की मौत

Fri, 21 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to pickup overturning
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रिजुल गांव में बृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित होकर बरातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में कई बराती घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रात में जुगैल थाना क्षेत्र के टापू ग्राम से राम किसुन यादव के बेटे की बरात गोड़गवा गांव जा रही थी लेकिन तेज बारिश होने के कारण बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रिजूल गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में टापू गांव निवासी चालक मोती चंद्र उर्फ बुल्ला यादव (35) पुत्र साधु यादव की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन अज्ञात बराती जख्मी हो गए। ग्रामीणों द्वारा घायलों को उपचार के लिए राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल भेजा गया। उधर, शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर घोरावल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घोरावल चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed