{"_id":"59c3ff4d4f1c1b8f688b5de7","slug":"drive-to-build-boundary-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर दीवार बनाने के लिए चलाया अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर दीवार बनाने के लिए चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जागरुकता जुलूस निकालते वैश्य समाज एसोसिएशन के कार्यकर्ता।
सोनभद्र। देश की सीमा पर दीवार बनाने के लिए गुरुवार को राबर्ट्सगंज में वैश्य समाज एसोसिएशन ने जागरूकता अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि कई सालों से देश की सीमा पर दीवार बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। जबकि पाकिस्तान और चीन बार्डर पर आतंकवादी घटनाएं हो रही है। अभियान के दौरान लोगों से दीवार बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति पांच रुपये भारत सरकार के कोष में जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश केशरी, जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, शिवलोचन केशरी, विंध्याचल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन