{"_id":"65ba97fefddcff54d9098894","slug":"drink-soaked-gram-water-nutrients-are-found-in-abundance-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-108889-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भिगाए चने के पानी को पीए, प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं पोषक तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भिगाए चने के पानी को पीए, प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं पोषक तत्व
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को के मुखिया एन नागेश तथा ग्रामीण विकास विभाग प्रमुख अविजीत के नेतृत्व मे रेणुकूट नगरीय बस्ती की महिलाओं के लिए न्यूट्रीशन एवं साफ-सफाई पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को हिंडाल्को के मनोरंजनालय हॉल में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि हरी सब्जियों को कैसे काटना और बनाना चाहिए। जिससे उनमें उपस्थित पोषक तत्व नष्ट ना हो। उन्होंने बताया कि चावल को भगोना में बनाकर उससे निकाला हुआ माड़ फेंकना नहीं चाहिए तथा भिगोए हुए चना के पानी को भी फेकना नहीं चाहिए। बल्कि इन्हें पीना चाहिए, क्योंकि इनमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होती है। जो हमारे पाचन एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। महिलाओं को विटामिन-ए युक्त पदार्थ के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने आगे नसों की जकड़न और ब्लड प्रेशर से बचने के तरीकों को भी बताया।
कार्यक्रम में रेणुकूट एवं आस-पास की 83 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को साफ-सफाई के उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और प्रत्येक महिला को एक-एक साबुन वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उध्वी पारिख, रेखा मिश्रा एवं ग्रामीण विकास विभाग की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।