फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dr. Brijesh honored in story writing, achieved eighth place at national level

कहानी लेखन में डॉ. बृजेश हुए सम्मानित, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया आठवां स्थान

Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dr. Brijesh honored in story writing, achieved eighth place at national level
मुंबई महाराष्ट्र की एक साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में कलर योर वर्क हिंदी कहानी लेखन प्रतियोगिता में नवोदित रचनाकार डॉ. बृजेश महादेव को राष्ट्रीय स्तर पर आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि के लिए संस्था के संयोजक यश यादव ने बधाई दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद में सेवारत डॉ. बृजेश महादेव साहित्य के क्षेत्र में एक नवोदित रचनाकार हैं। उनकी अब तक एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. बृजेश गद्य और पद्य विधा में उपन्यास, कहानियां, कविताएं आदि रचनाएं भी लिख रहे हैं। वे वर्तमान में सर्च लुक शोध पत्रिका, साहित्य सरोवर साहित्यिक पत्रिका एवं बैसवार दर्पण का संपादन भी कर रहे हैं। कहानी लेखन के लिए उन्हें ऑथर ऑफ द वीक सम्मान से नवाजा गया है। इसके साथ ही कहानी लेखन प्रतियोगिता में ही वे साहित्यिक लेफ्टिनेंट एवं साहित्यक कैप्टन के रूप में सम्मानित किए जा चुके हैं। नगवां विकासखंड के प्रभारी अजय यादव, जय श्री विश्वकर्मा चतरा, राजेंद्र प्रसाद सिंह घोरावल, सरिता जैसवार राबर्ट्सगंज, सुमन सिंह चोपन, मनीषा सिंह म्योरपुर, रामगोपाल यादव बभनी एवं रामकुमारी दूद्धी सहित सभी साहित्यिक मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed