फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DPRO furious over the flaws found in the inspection

निरीक्षण में मिली खामियों पर भड़के डीपीआरओ

Sat, 29 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
DPRO furious over the flaws found in the inspection
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा व करमडांड गांव में डीपीआरओ विशाल सिंह ने निरीक्षण किया। पंचायत भवन की दुर्व्यवस्था को देखते ही भड़क गए। ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री को जमकर फटकार लगाई। 15 दिनों में व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ विशाल सिंह ने टेढ़ा गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि को पुराने टैंकर तीन दिन में मौजूदा प्रधान व सेक्रेट्री को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर आरसी जारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गांव में बने सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, गांव में हुए सौंदर्यीकरण के लिए लगी सीमेंटेड कुर्सी और बिजली बल्ब सहित पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। टेढ़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बने पोलिंग बूथ परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। करमडाड़ में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ की। बिना प्रस्ताव के सीमेंटेड कुर्सी लगवाने पर नाराजगी जताते हुए कार्यों की जांच दूसरे ब्लॉक के अधिकारियों से कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चांदनी गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू प्रसाद यादव, बीडीसी सदस्य देवचंद यादव, पूर्व ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुख्तार अंसारी, बृज किशोर यादव, कामेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed