फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Double decker bus full of devotees overturned, one dead, 44 passengers injured

Sonebhadra News: श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, एक की मौत, 44 यात्री घायल

Fri, 20 Sep 2024 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Double decker bus full of devotees overturned, one dead, 44 passengers injured
सोनभद्र। छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस शुक्रवार की शाम मारकुंडी घाटी में पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 44 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक महिला की हालत गंभीर है। हादसा चढ़ाई चढ़ते समय मोड़ पर बस के अनियंत्रित होने से हुआ।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के अलग-अलग इलाकों से करीब 60 लोग यूपी के जौनपुर की एक डबल डेकर बस में सवार होकर बृहस्पतिवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। उन्हें वाराणसी होते हुए पिंडदान के लिए गया जाना था। शुक्रवार की दोपहर में बस डाला पहुंची। यहां वैष्णो मंदिर में दर्शन-पूजन और भोजन करने के बाद सभी श्रद्धालु दोपहर करीब तीन बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मारकुंडी घाटी में चढ़ाई चढ़ते समय दूसरे मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने शीशा तोड़कर बस में सवार लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही चोपन व रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ के कुंडा निवासी टिटरा साव उर्फ शीतल (40) की मौत हो गई। उसके सिर व सीने में गंभीर चोट आई थी। सरस्वती देवी का पैर कटकर अलग हो गया था। उसकी हालत गंभीर है। अन्य यात्रियों के चेहरे, हाथ-पैर व सीने में चोट आई थी।
एएसपी कालू सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बस को किनारे कराकर आवागमन को सुचारू कराया। एएसपी ने बताया कि सभी घायल अलग-अलग परिवारों से हैं। वह पिंडदान के लिए गया जा रहे थे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे में इन्हें आई चोट
सरस्वती (40), सूरज कुमार (60), दिलहरन (55), हेमशरण (64), कोमल (50), भगवती (64), बहुरिक (64), अनंत साहू (60), मोहित सिंह चौहान (69), कुंदन यादव (62), राजकुमारी (40), दूरबी (40), रुपचरण (65), गोंडा (40), कुमारी (60), कोड़िया (65), नागेश्वरी (35), सुमित्रा (70), शांति (65), फुलेसरी (45), वितरा साहू (50), चंद्रकली (60), रामफल (53), रुकमणी (65), गंगाधर (65) आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed