फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dog Menace: 3,278 People Bitten in 61 Days

कुत्तों का आतंक : 61 दिन में 3278 लोगों को काटा

Fri, 07 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dog Menace: 3,278 People Bitten in 61 Days
रॉबर्ट्सगंज में लावारिश कुत्ते से जख्मी सभासद ध्रुवकांत द्विवेदी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। जिले में कुत्तों के काटने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले 61 दिनों में 3278 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। बुधवार शाम संकटमोचन महाल में एक ही कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। जिले के मुख्यालय पर तीन दिन पहले एक ही महाल में 15 लोगों को कुत्तों ने काटा था। बुधवार को संकटमोचन महाल में सभासद ध्रुवकांत द्विवेदी, रईस, गोलू, असद अली और रीशू सहित छह लोग कुत्ते के काटने से घायल हुए। इन सभी का उपचार नगरीय पीएचसी और मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज टीका लगाकर किया गया। गुरुद्वारा क्षेत्र में भी 15 व्यक्तियों को कुत्ते ने काट लिया था। इन दिनों नगरीय क्षेत्रों में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। संकटमोचन महाल में एक ही कुत्ते ने छह को काटा। लोगों ने कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed