फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dodhar captured the trophy by defeating Kheri in the volleyball competition

वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेरी को मात देकर डोडहर ने ट्राफी पर किया कब्जा

Sun, 16 Jan 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Dodhar captured the trophy by defeating Kheri in the volleyball competition
बीजपुर क्षेत्र में एनटीपीसी रिहंद की ओर से एक दिवसीय ग्रामीण बालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग ? - फोटो : SONBHADRA
ग्राम पंचायत डोडहर में रविवार को एनटीपीसी रिहंद के सीएसआर और यूपीएल विभाग की ओर से ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में डोडहर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि यूपीएल प्रबंधक बीके सिंह और विशिष्ट अतिथि एसआई बृजेश कुमार पांडेय व लल्लन यादव रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच डोडहर और लीलाडेवा के बीच खेला गया। इसमें डोडहर ने बाजी मारी। दूसरे मैच में बीजपुर ने मुरता को हराया। वहीं तीसरे मैच में लीलाडेवा ने रजमिलान को मात दी। सेमीफाइनल में खेरी ने मुरता को 15-10 और डोडहर ने रजमिलान को 15-11 के अंतर से हराया। फाइनल मैच में डोडहर ने खेरी को 21-16 के अंतर से हराया। रेफरी की भूमिका एमके पांडेय व नंदलाल ने निभाई और कमेंट्री परवेज सिद्दीकी ने की। स्कोरर महेंद्र शर्मा रहे। वहीं विजेता टीम को ट्राफी व ट्रैक सूट और उपविजेता टीम को भी ट्रैक सूट दे कर पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रताप, प्रधान विजय सिंह गौड़, पूर्व प्रधान भागीरथी, रामदयाल, विकाश कुमार, रामरतन, श्याम नारायण, आशाराम, लक्ष्मी धर, प्रशांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed