फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctors who do not come to the OPD on time will be punished

समय से ओपीडी में न आने वाले डाक्टरों पर गिरेगी गाज

Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Doctors who do not come to the OPD on time will be punished
जिले के राजकीय अस्पतालों में विलंब से आने के आदी हो चुके चिकित्सकों पर अब कभी भी कार्रवाई हो सकती है। शासन के निर्देश पर अब जिला संयुक्त चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टरों के अस्पताल में आने व जाने की गोपनीय रिपोर्ट तैयार होने लगी है। सीएमओ और सीएमएस समय से ओपीडी में न आने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी हो या जिले के सीएचसी- पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्र, यहां डाक्टरों के समय से ओपीडी में न पहुंचने की शिकायतें आती रही हैं। जबकि शासन की ओर से ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है। पूर्व में एडी स्वास्थ्य और सीएमओ के निरीक्षण के दौरान ये साबित हो चुका है कि अस्पतालों में तैनात कई चिकित्सक या तो बिना अवकाश के अनुपस्थित रहते हैं या निर्धारित समय से एक से दो घंटे लेट अस्पताल पहुंचते हैं। समय से पहले ओपीडी छोड़कर चले भी जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में अब उपमुख्यमंत्री (स्वास्थ्य मंत्री) ब्रजेश पाठक ने ओपीडी में देर से आने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जिला अस्पतालों और सीएचसी की ओपीडी में देर से आने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिले में एक टीम गोपनीय तरीके से चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच करेगी। जो डॉक्टर नियमित रूप से ओपीडी में देर से आ रहे हैं, वार्ड में राउंड नहीं लेते हैं, उनकी सूची तैयार होगी। चिकित्सकों की लेटलतीफी की सूचना अस्पताल सीएमएस और सीएमओ को शासन को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वार्ड में लगाना होगा राउंड
जिला अस्पताल व सीएचसी में भर्ती मरीजों की शिकायत रहती है कि डाक्टर शाम के वक्त वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने तक नहीं आते हैं। मरीजों को अगले दिन ही देखा जाता है लेकिन अब डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को शाम को भी देखना होगा। इसके लिए संबंधित डॉक्टरों को शाम को वार्ड में राउंड लगाना अनिवार्य किया गया है।

जिले के अस्पतालों समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है। शासन से निर्देश मिलते ही गोपनीय रिपोर्ट भेजी जाएगी। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed