फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Doctors team doing door-to-door treatment

घर-घर जाकर उपचार कर रही डाक्टरों की टीम

Fri, 03 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Doctors team doing door-to-door treatment
आसनडीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतबहनी के चिकित्सा कर्मियों की टीम इन दिनों गांवों में घर-घर जाकर लोगों का उपचार कर रही है। आवश्यकता अनुसार दवा दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के भय से ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र दवा कराने नहीं जा रहे है, इसलिए डाक्टरों की टीम गांवों में जाकर इलाज कर रही है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बभनी ब्लॉक के गांवों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता का अभाव है। इसलिए लोग न ही अपने बच्चों को विद्यालय भेजना चाहते हैं और न ही चिकित्सालय में जाना चाहते हैं। यहीं कारण है कि अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से आग्रह कर बच्चों को विद्यालय ले जाते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, आशा, एएनएम घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर उनका उपचार करते रहते हैं। शुक्रवार को भी चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के सतबहनी, बरवाटोला, जौराही, कनवा, अधौरा समेत अन्य गांवों में जाकर उपचार कर रही है। चिकित्सकों की टीम ने मलेरिया, हेमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, सुगर, यूरिन टेस्ट समेत अन्य प्रकार की जांच कर उनका उपचार करने के साथ नि:शुल्क दवा दे रही है। स्वास्थ्य कर्मी नितिन कुमार, एलटी सुषमा चौहान, एएनएम राज विपिन का कहना है कि वे डोर टू डोर जाकर लोगों का उपचार कर रहे है। ग्रामीणों को चिकित्सालय आने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed