{"_id":"67758079770610590a0302f1","slug":"do-not-harass-the-farmers-coming-for-farmer-registry-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-122550-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फाॅर्मर रजिस्ट्री के लिए आने वाले किसानों को परेशान न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फाॅर्मर रजिस्ट्री के लिए आने वाले किसानों को परेशान न करें
विज्ञापन
फाॅर्मर रजिस्ट्री के लिए गांवों में लगाए जा रहे कैंप का बुधवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने निरीक्षण किया। कैंप में पहुंचे किसानों से जानकारी ली। उन्हें इसके लाभ बताए।
मौके पर उपस्थित टीएसी संतराज ने बताया कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। जो भी किसान कैंप पर आ रहे हैं, उनका पोर्टल पर फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। डीएम ने मौके पर किसानों से वार्ता कर फाॅर्मर रजिस्ट्री बनाने के कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
किसानों ने भी कोई समस्या नहीं बताई। डीएम ने कर्मियों को निर्देशित किया कि कैंप में आने वाले किसानों को फाॅर्मर रजिस्ट्री में लगने वाले प्रपत्रों के बारे में बताएं।
विज्ञापन
अगर पोर्टल पर सर्वर या अन्य तकनीकी समस्या आती है तो मौके पर उपस्थित किसानों का फेस का फोटो खींचने के साथ ही उनके प्रपत्र एकत्रित कर लें, ताकि समस्या दूर होते ही फाॅर्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य शुरू हो जाए। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार मीणा, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम आदि मौजूद रहे।