{"_id":"5fd10fdc8ebc3e3d414371cb","slug":"do-laakh-se-adhik-bachchon-ko-dee-jaegee-vitaamin-e-kee-khuraak-sonbhadra-news-vns5625614106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान 14 दिसंबर से चलाया जाएगा। 31 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के दो लाख 35 हजार 692 बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित किया है। बच्चे स्वस्थ एवं पोषित रहें इसको लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम कुवर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से जिले में 14 दिसंबर से 13 जनवरी 2021 तक बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य कर्मियों समेत आशा, आंगनबाड़ी तथा एएनएम को निर्देशित कर दिया गया है। इस पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बच्चों की जांच पड़ताल की जाएगी और जो बच्चे कुपोषित पाए जाएंगे उन्हें एनआरसी में संदर्भित कराया जाएगा। साथ ही साथ लक्षित बच्चों के साथ आंशिक प्रतिरक्षित बच्चों को प्रतिरक्षित करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण भी कराया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक आयु वर्ग वाले सभी बच्चों को विटामिन ए से कवरेज को बढ़ाना है। इसके अलावा रोगों की रोकथाम करते हुए स्तनपान एवं ऊपरी आहार को बढ़ावा देने के साथ ही कुपोषण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ऐसे में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को एक वर्ष में दो बार विटामिन ए की खुराक दी जाती है । इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और बच्चे स्वस्थ व पोषित रहते हैं।