{"_id":"624c87dc58db9259bc230aa5","slug":"dm-removed-stono-amarpal-giri-responsibility-to-akhilesh-mishra-sonbhadra-news-vns646803057","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने स्टोनो अमरपाल गिरी को हटाया, अखिलेश मिश्र को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने स्टोनो अमरपाल गिरी को हटाया, अखिलेश मिश्र को जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोपों में टीके शिबू के निलंबन के बाद कार्यभार संभालते ही नए डीएम चंद्रविजय सिंह ने अपना निजी स्टाफ बदल दिया है। लंबे समय से स्टेनो का कार्य देख रहे अमरपाल गिरी को हटाकर अखिलेश मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई अन्य कर्मचारियों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल की चर्चा है। डीएम के इस कदम को प्रशासनिक ढांचे में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।
टीके शिबू पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इसमें ज्यादातर शिकायतें खनन से जुड़ी हैं। आरोप है कि खनन के कारोबारियों से अनैतिक लाभ लेने के लिए डीएम ने कई नियमविरुद्ध कार्य किए जिससे सरकार की छवि पर असर पड़ा है। इस मामले की जांच मंडलायुक्त वाराणसी को सौंपी गई है। शासन की इस कार्रवाई के बाद से ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है। टीके शिबू से पहले अभिषेक सिंह के तबादले के दौरान भी जन प्रतिनिधियों की शिकायतें मुख्य वजह बनी थीं। इधर, दो दिन पहले ही बतौर डीएम कार्यभार संभालने वाले चंद्र विजय सिंह ने आते ही अपने निजी स्टाफ में फेरबदल कर कई संकेत दे दिए हैं। स्टेनो अमरपाल गिरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश मिश्र को डीएम का स्टेनो बनाया गया है। अखिलेश मिश्र घोरावल में तैनात थे। अमरपाल गिरी को ओबरा एसडीएम का स्टेनो बनाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो डीएम के निजी स्टाफ में शामिल कई अन्य कर्मचारी भी मौखिक आदेश पर बदल दिए गए हैं। इसके पहले डीएम प्रियदर्शी के कार्यकाल में भी निजी स्टाफ में इस तरह का बदलाव किया गया था।