{"_id":"6706bdf2e6ad276ef60b0284","slug":"dm-reached-bsa-office-15-employees-found-absent-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-119103-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीएसए कार्यालय पहुंचे डीएम, अनुपस्थित मिले 15 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीएसए कार्यालय पहुंचे डीएम, अनुपस्थित मिले 15 कर्मचारी
विज्ञापन
स्कूलों से शिक्षकों के अक्सर गायब रहने की शिकायतें आम हैं। अब बीएसए कार्यालय से कर्मचारी भी नदारद मिले हैं। बुधवार को डीएम के निरीक्षण में कार्यालय के 15 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे।
डीएम ने सभी का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बुधवार को बीएसए कार्यालय और इंग्लिश मीडियम स्कूल राॅबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया।
बीएसए कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था और पत्रावलियों के रख-रखाव में कमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उपस्थिति पंजिका की भी जांच में 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों में प्रणति प्रभा सारंगी, राकेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार भारती, जय किशोर वर्मा, नवल कुमार सिंह, राज वैभव साहू, राम विलास, राम सिंह, मृत्युंजय सिंह, अभिषेक कुमार, रवींद्र नाथ, देवेश नारायण शुक्ला, इंद्रदेव सिंह, ओम प्रकाश, और लल्लू प्रसाद शामिल थे।
डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने राॅबर्ट्सगंज स्थित सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां से इंग्लिश मीडियम स्कूल राॅबर्ट्सगंज पहुंचे।
वहां सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। कक्षाओं का दौरा कर बच्चों से बातचीत की और उनके बौद्धिक स्तर को जानने के लिए फलों के नाम पूछे। निरीक्षण के दौरान बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।